थाना महोबकंठ क्षेत्र अंतर्गतs तैइया बांध स्थित खेरारी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो हुए घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे और पुल के समीप अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।