बिदुपुर: राघोपुर में पवन सिंह ने NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी सतीश राय के समर्थन में किया चुनाव प्रचार
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह रविवार को तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से राघोपुर के बिदुपुर स्थित संत कबीर महंत रामदयाल दास ग्राउंड में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।सभा में उनके साथ राघोपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार राय भी मौजूद रहे।