कवर्धा: पेंड्री कला धान उपार्जन केंद्र में धान हेराफेरी का मामला उजागर, 70 लाख की धान कमी, प्रभारी पर कुंडा थाना में FIR दर्ज
कवर्धा जिले में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में जांच के दौरान 2272 क्विंटल धान की भारी कमी पाए जाने का मामला सामने आया है। इस कमी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।