परिहार: बेला मुसहरनिया में बिजली चोरी से जला रहे सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
बेला मुसहरनिया में बिजली चोरी से जला रहे सात लोगों पर मुकदमा दर्ज। इस मामले में जेई अरविंद कुमार ने बेला मुसहरनिया के इशाक राइन, जबार नदाफ, आइशा खातुन, सन्तोष मण्डल, दीपलाल मंडल, बसन्त मुखिया व अब्दुल राइन पर बिजली चोरी से जलाने का आरोप लगाते हुए आरोपित किया है। मामले में गुरुवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।