बारियातू थाना पुलिस ने मंगलवार कि दोपहर दो बजे थाना क्षेत्र में गिद्दीमोड़ के पास चेकिंग अभियान में एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव लातेहार को गुप्त सूचना मिली की बिना नबर वाली काला लाल रंग कि अपाची बाइक से दो तस्कर व्यक्ति मनातू से गिद्दीमोड़ होते हुए टोरी की ओर जाने के लिए चले हैं।