भरगामा: भरगामा थानाक्षेत्र के सिमरबनी में नवविवाहित की संदेहास्पद मौत, पुलिस जांच में जुटी
भरगामा थानाक्षेत्र के सिमरबनी वार्ड संख्या 7 के गणेश शर्मा उर्फ झरकू शर्मा की नव विवाहिता पत्नी लक्ष्मी देवी की सोमवार देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.मौत के बाद आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने शव को नहर के बीचो-बीच जला दिया. इसकी भनक आस पड़ोस के लोग सहित किसी को भी नहीं चली.