भरगामा: भरगामा में आरटीपीएस काउंटर में चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई बैटरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भरगामा प्रखंड में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे थाना परिसर के नजदीक भी बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं. ताजा मामला भरगामा थाना से महज दस गज की दूरी पर स्थित आरटीपीएस काउंटर का है. जहां अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर से एक्साइड कंपनी का 230 एंपियर की एक बैटरी चुरा लिया.