कैराना: कैराना में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं
Kairana, Shamli | Jun 24, 2026 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बुधवार को कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह करीब आठ बजे की वीडियो है। देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्रद्धालु परिवार सहित यमुना नदी पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।