सोमवार को उज्जैन में संभाग स्तरीय घोष प्रतियोगिता में शाजापुर जिले के शासकीय उमावि मोहना की मां शारदा घोष दल ने बाजी जीतकर राज्य स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित हुई। उक्त टीम ने निष्ठा, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।