इस्माइलपुर: रघुनीटोला गांव में आम का पेड़ गिरने से मौके पर हुई मौत, बछड़े ने भी तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रघुनीटोला गांव में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवा और खराब मौसम के बीच अचानक एक विशाल आम का पेड़ बासा पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वहां सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुना देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक गाय के बछड़े की भी जान चली गई।