टोंकखुर्द: टोंकखुर्द में स्वरोजगार के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप महिलाओं ने की शिकायत
बुधवार दोपहर 1 बजे टोंकखुर्द क्षेत्र की कई महिलाओं एवं ग्रामीणों ने एक संस्था के संचालक पर स्वरोजगार और घरेलू उद्योग के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आलू चिप्स निर्माण व्यवसाय का झांसा देकर तैयार माल लिया गया लेकिन भुगतान नहीं किया । टोंकखुर्द पुलिस ने मामले को जांच में लिया है