गोगरी: गोगरी के मुश्कीपुर कोठी में मोहर्रम मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, दो दिवसीय मेले की सुरक्षा कड़ी
Gogri, Khagaria | Jun 26, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत मुश्कीपुर कोठी में मोहर्रम मेले को लेकर गोगरी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यहां दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के निर्देश पर गोगरी थाना के एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस बल मेले में लगातार तैनात रहे