आलमनगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा में एक व्यक्ति हथियार के दम पर किसी को डरा धमका रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जांच किए जाने के बाद उसके पास से दो अवैध देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।