मनेर: पड़ाव पर भगत सिंह स्मारक मोड़ के पास भटक रही बच्ची को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
Maner, Patna | May 15, 2026 मनेर नगर परिषद के पड़ावपर स्थित भगतसिंह स्मारक मोड़ के भटक रही एक चार वर्षीय बच्ची को ग्रामीणों ने मनेर पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि बच्ची अपना नाम, पता और माता-पिता के नाम बताने में असमर्थ नजर आई। फिलहाल पुलिस थाना परिसर में बच्ची को अपने देखरेख में रखी है।