छतरपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास आज 29 जुलाई वात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के चेहरे और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसके बाद उसे उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।