कुरसाकांटा: सिकटी थाना क्षेत्र के पहाड़ा चौक में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
सिकटी थाना क्षेत्र के पहाड़ा चौक वार्ड नंबर 9 में सोमवार को एक नवविवाहिता ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने चार साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर शादी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। च