दुर्ग: जिले में आमजनों में भय उत्पन्न करने वाले उपद्रवी आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई
Durg, Durg | Mar 23, 2025 थाना भिलाई भट्टी में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सड़क 7 पार्क के सामने सेक्टर 4 भिलाई में आम सार्वजनिक स्थान पर लक्खा सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में पिस्टलनुमा गन रखकर आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर भयभीत कर रहा है और साथ ही अपने वाहन कार डस्टर की डिक्की में रखें लोहे की धारदार हथियार तलवार को लहराकर आम जनों में भयकारित करने का अपराध कर रहा है