दलौदा: चांदाखेड़ी गांव में जलभराव से स्कूल-आंगनवाड़ी का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
चांदाखेड़ी गांव में जलभराव से स्कूल और आंगनवाड़ी का रास्ता बंद हो गया है। पानी निकासी नहीं होने से कई घरों में भी पानी भर रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत और कलेक्टर की जनसुनवाई में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है,