पटना ग्रामीण: जेपी गोलंबर पर लाठीचार्ज के बावजूद अभ्यर्थी नहीं हटे, पुलिस ने एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया
जेपी गोलंबर पर रविवार रात करीब 9:00 बजे प्रदर्शन कर रहे करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को पुलिस ने डिटेन किया है। प्रशासन के द्वारा अभ्यर्थियों को हटाने के लिए अभ्यर्थियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया फिर भी अभ्यर्थी वहां से हटने को तैयार नहीं थे इसके बाद वाटर कैनन के साथ-साथ अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज भी की गई फिर भी अभ्यर्थी डटे रहे।