पटना ग्रामीण: जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार की गई
जेपी गोलंबर पर BPSC अभ्यर्थी BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी बीच सड़क पर ही बैठ गए। इसके बाद रविवार रात 8:00 बजे प्रशासन ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। अभ्यर्थियों पर पानी की बौछार भी की गई।