बालघाट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी महेश कुमार मीना ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।2013 में आरोपी तखत सिंह राजपूत ने बालघाट के चार लोगों को मलेशिया में मजदूरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 6.40 लाख ठगे।