महसी: परागीबेली पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खैरीघाट थाना क्षेत्र के परागीबेली पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नानपारा गल्ला मंडी से घर लौटते समय सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में चालक बलराम सिंह (32) पुत्र देसराज सिंह निवासी पाठक पुरवा ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।।