दरभंगा: दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: नीलगाय के टोटो से टकराने पर 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां समेत चालक घायल।
दरभंगा जिले के पत्तोर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव निवासी मुकेश भगत के पांच वर्षीय पुत्र रवी राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रवी राज अपनी मां नीलम देवी के...