मानिकपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित की गई। प्रबंधक श्याम लाल विश्वकर्मा ने समाज की एकजुटता, युवाओं की शिक्षा और मंदिर विकास पर जोर दिया। बैठक में सामाजिक समरसता और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा के साथ ही शिक्षक सुनील दत्त की माता के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।