हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने कृपाल आश्रम रोड़ से एक स्मैक तस्कर को दबोचा, 6.20 ग्राम स्मैक बरामद
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने कृपाल आश्रम रोड़ से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम है जो कलियर क्षेत्र का निवासी है। आरोपी कृपाल आश्रम रोड़ पर स्मैक बेचने आया था और पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।