हरिद्वार: चंडीघाट बस्ती में से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 98 ग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर फरार
श्यामपुर थाना पुलिस ने चंडीघाट बस्ती से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय है जो कबाड़ी बस्ती का रहने वाला है और गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 98 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। आरोपी ने अपने साथी कांगड़ी निवासी शिवा से यह गंजा खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया