बिल्सी: रफी नगर के पास अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
Bilsi, Budaun | May 15, 2026 बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के रफीनगर के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अंतिम संस्कार में जा रहे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बिल्सी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर