सोमवार को शासकीय होम साइंस कॉलेज, नर्मदापुरम में खेल सामग्री की खरीद में वित्तीय अनियमितता के मामले में प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि खेल सामग्री की आपूर्ति होने से पहले ही संबंधित फर्म को भुगतान कर दिया गया था।