जमुआ: कोदम्बरी में बाइक दुर्घटना, एक युवक की मौत, दूसरा घायल; इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
Jamua, Giridih | May 9, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र कोदम्बरी-मंडरो मुख्य मार्ग पर विदेशी शराब दुकान के समीप शुक्रवार की देर रात में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद निवासी महादेव साव की रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान राहुल साव रूप में की गई।