बतौली: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ है हमारा पशुधन
आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मानव सभ्यता के आरंभ से ही पशु हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं का संरक्षण और समर्थन न केवल हमारी संस्कृति विरासत का आधार है। बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का स्तंभ का अंग है।