नानपारा: भक्तापुर गांव में घायल नीलगाय पहुंची, ग्रामीणों ने शिकार की आशंका जताते हुए पशु चिकित्सा टीम को बुलाया
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर ग्राम पंचायत के मजरा बेडियन पूर्व में शुक्रवार रात लगभग 7 बजे एक घायल नीलगाय गांव में एक ग्रामीण के दरवाजे पर आकर गिर गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नीलगाय के पास जाकर देखा कि उसके पिछले दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दी।