मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुंडलवा गांव में वज्रपात का कहर: एक की हुई मौत, पांच घायल; पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने परिजनों को बंधाया ढांढस
मेदिनीनगर सदर प्रखंड के कुंडलवा गांव में सोमवार शाम हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद मंगलवार सुबह उन्हें घर भेज दिया गया। मृतक की पहचान कुंडलवा गांव निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। जबकी घायलों में उसी गांव के आयुष कुमार