कजरौठी में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं के लिए एक निशुल्क शैक्षिक और धार्मिक टूर का आयोजन शिक्षकों द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत इन छात्र-छात्राओं को बस के द्वारा मथुरा वृंदावन ले जाया गया जहां उनके लिए निशुल्क भोजन चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधि विधान से बस का पूजन कर रवाना किया गया है।