मंझनपुर: मंझनपुर के शहीद सोहनलाल नगर में नवनिर्मित वाटर टंकी की गुणवत्ता पर सवाल, हाथ लगाते ही झड़ रहा प्लास्टर, वीडियो वायरल
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर–12 शहीद सोहनलाल नगर में सरकार की ओर से अवमुक्त धनराशि से नवनिर्मित वाटर प्रूफ टंकी का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि टंकी की दीवारों का प्लास्टर बेहद घटिया है, जो हाथ लगाने मात्र से ही झड़ने लगा है।