मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी एवं विकासपरक सोच के तहत मंगलवार को खटीमा के वार्ड संख्या 19 में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस विकास कार्य के पूर्ण होने पर वार्ड के नागरिकों में हर्ष, उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।