बालाघाट: तेज रफ्तार बस ने छात्र की जान ली, पीजी कॉलेज के एक छात्र की मौत, दो घायल
जानकारी के अनुसार मृतक महेश मरावी (19) निवासी बीजाटोला, थाना बिरसा, अपने दोस्तों नितिन परते (18) और शिवम मरावी (20) के साथ एक ही मोटरसाइकिल से बालाघाट लौट रहा था। तीनों छात्र पीजी कॉलेज में अध्ययनरत हैं और छुट्टियों में अपने गांव गए हुए थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चिखलाझोड़ी जंगल के पास सामने से आ रही यात्री बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।