गिरिडीह: स्कूल पहुंचकर तालाब में नहाने गया 8 वर्षीय छात्र डूबा, दर्दनाक मौत; परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
नगर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झगरी में गुरुवार को 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छात्र स्कूल पहुंचने के बाद बैग रखकर अन्य बच्चों के साथ पास के अंबाटांड़ तालाब में नहाने चला गया, जहां गहरे पानी में डूब गया।