राजगढ़: लाखों के फ्रॉड में राज्य मंत्री के निर्देश पर पुलिस द्वारा रिकवरी करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
ब्यावरा क्षेत्र में सुनील लववंशी के साथ हुए लाखों रुपए के फ्रॉड में राज्य मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा 80% से अधिक की राशि रिकवर करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार के कार्यालय पर पहुंचकर शाम 5:00 बजे करीब राज्य मंत्री का फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत कर धन्यवाद दिया।