चिनिया: चिनियां में छठ पर्व की धूम, झिलमिल रोशनी से सजा नहर घाट, उमड़ी आस्था की भीड़
Chinia, Garhwa | Oct 28, 2025 लोकआस्था के महान पर्व छठ महापर्व के अवसर पर चिनियां मुख्यालय स्थित थाना के पीछे नाहर पर आस्था और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि हर किसी का मन भावविभोर हो उठा। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां लगभग ढाई सौ से अधिक छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ छठ माई की पूजा-अर्चना की। पूरा घाट दुल्हन की तरह सजा हुआ था, जहां दीपों की लौ और भक्ति गीतों