बांधवगढ़: NH-43 पर भीषण हादसा: सद्भावना बस ने पुलिस बोलेरो को मारी टक्कर, टीआई समेत 2 गंभीर घायल
उमरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मंसुरी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि सदभावना बस क्रमांक MP12 P 0336 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज और अनियंत्रित वाहन चलाते हुए पुलिस वाहन बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में थाना चंदिया के निरीक्षक जोधन सिंह परस्ते और सौरभ घायल हुए है।