बेतिया जिले के नरकटियागंज में विधायक संजय कुमार पांडेय की जीत के उपलक्ष्य में रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे शामिल हुए। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत नई वैश्विक ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। अब देश झुकने वाला नहीं है।