भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जनपद में धान खरीद की बदहाल व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पिपरी गांव में जुटे किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। गुरुवार शाम पांच बजे हुआ विरोध प्रदर्शन!