नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में निकाली संचारी रोग नियंत्रण रैली
Siyana, Bulandshahr | Apr 1, 2026
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में संचारी रोग नियंत्रण रैली निकाली बुधवार को आयोजित रैली का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।