शहपुरा: डोभी में ग्राम स्वराज भवन निर्माण में बाहरी मजदूरों से काम, स्थानीय मजदूर कर रहे पलायन
शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभी में ग्राम स्वराज भवन के निर्माण के दौरान बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है और गांव के मजदूर पलायन कर रहे हैं । दरअसल ग्राम पंचायत के जागरूक ग्रामीण ने सोमवार सुबह 11:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में निर्माण के दौरान बाहर के मजदूर काम कर रहे हैं और गांव के मजदूर शहर की ओर पलायन कर रहे हैं ।