समस्तीपुर: मोहनपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी में अष्टयाम महायज्ञ संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ हवन-पूजन
मोहनपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी में अष्टयाम महायज्ञ संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ हवन-पूजन समस्तीपुर: शहर के मोहनपुर वार्ड 43 स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ मंगलवार को हवन-पूजन के साथ विधिवत संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर साधु-संतों ने भगवान रामलला की आरती उतारी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।