मुज़फ्फरनगर: पीनना बाईपास पर भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, दो लोगों की गई जान
मुजफ्फरनगर के पीनना बाईपास पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद कार खेत की खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में नाजिम और रजिया की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।