झांसी: सिमराहा निवासी बुजुर्ग ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, पुत्र ने किया माता-पिता के मकान पर कब्जा
Jhansi, Jhansi | Oct 5, 2025 थाना सदर बाजार क्षेत्र के सिमराहा निवासी करन सिंह ने अपने बड़े पुत्र गजेंद्र उर्फ मैदान पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। करन सिंह के अनुसार, उनका पुत्र आपराधिक प्रवृत्ति का है और शराब का आदी है, जो आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा करता है। इससे तंग आकर उन्होंने 19 जून 2023 को गजेंद्र और उसकी पत्नी नीलम को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था।