बीसलपुर: AGM इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर दियोरिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर लगने से दोनों लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।