गाज़ीपुर: हमीद सेतू की रेलिंग तोड़कर ट्रेलर गंगा में गिरा, दो लोगों के डूबने की आशंका, राहत बचाव कार्य तेज- एसपी सिटी
गाजीपुर में शनिवार की भोर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर हमीद सेतू की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।