राठ: नगर के ब्लॉक गेट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, सड़क पर चलते-चलते आराम करने के लिए रुका था
Rath, Hamirpur | Mar 6, 2026 राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराकर निकले 75 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते कुछ देर के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।